पूरी तरह महिला केन्द्रित होगा गणतंत्र दिवस, पहली बार महिला सैनिकों की टुकड़ी करेगी कर्तव्य पथ पर परेड

By: Shilpa Tue, 23 Jan 2024 4:15:31

पूरी तरह महिला केन्द्रित होगा गणतंत्र दिवस, पहली बार महिला सैनिकों की टुकड़ी करेगी कर्तव्य पथ पर परेड

नई दिल्ली। भारतीय सेना के मेजर जनरल सुमित मेहता ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली बार सभी महिला सैनिकों वाली सैन्य टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड पूरी तरह से महिला केंद्रित होगी और इसकी थीम 'विकसित भारत' और 'भारत- लोकतंत्र की मातृका' होगी।

मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि परेड 26 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से विजय चौक से कर्तव्य पथ पर होगी। परेड के कमांडर दिल्ली के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। पहली बार परेड में सभी महिला सैनिकों वाली सैन्य टुकड़ी शामिल होगी, जिसमें तीनों सेनाओं की महिला सैनिक शामिल होंगी। इस टुकड़ी में आर्मी की मिलिट्री पुलिस की सैनिक और वायुसेना और नौसेना की महिला सैन्य कर्मियों को शामिल किया गया है।

फ्रांस की सैन्य टुकड़ी होगी आकर्षण का केंद्र


सुमित मेहता ने बताया कि परेड में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार भी शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी शिरकत करेगी। इस टुकड़ी की खास बात ये होगी कि इसमें भारतीय और नेपाल मूल के फ्रांसीसी सैनिक शामिल होंगे। साथ ही फ्रांस के दो राफेल एयरक्राफ्ट और एक रिफ्यूल एयरक्राफ्ट फ्लाईपोस्ट करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com